Breaking News
भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 
रुपये मांगने को लेकर भाईयों के हुआ बीच झगड़ा, छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, मामला दर्ज
देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर
आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 
व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम
हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस का नही मिला टिकट, पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने दी प्रतिक्रिया
क्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूजऩ में हैं, तो यहां जानें गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

कांग्रेस में जल्द शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

हरियाणा।  पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। इस बारे में दस दिन पहले कांग्रेस हाईकमान को बता दिया था। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने वीरवार को गांव गंगाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। वह यहां पूर्व सरपंच सिकंदर की माता दर्शना देवी की तेरहवीं पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली के पार्टी कार्यालय में कुछ हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा। उम्मीद है कि वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। उनके बेटे के लंबे समय से मन में था कि भाजपा की विचारधारा उनके अनुरूप मेल नहीं खाती। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वह 42 साल रहे हैं। वह सभ्य तरीके की राजनीति करते हैं।

जब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब भी कांग्रेस की बुराई नहीं की थी। अब वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाएंगे तो भी भाजपा की बुराई नहीं करेंगे। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी, वहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि प्राथमिकता हिसार की रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। इस मौके पर चौधरी छोटूराम विचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चहल, जयदीप छतैहरा, नरेश बुटाना, सुरेंद्र मलिक, राजेश मलिक, जगदीश वाल्मीकि व रणबीर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top