उत्तराखंड

उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, 54 हजार 121 वोटों से जीते

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के निर्मल गहतोड़ी को 54121 वोटों से मात दी. दरअसल, बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें बीजेपी को जीत का सामना करना पड़ा था. हालांकि, धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे. इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया. ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे. इस सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *