The Forth Pillar

National News Portal

उत्तराखंड

नैनीताल जिले में दुर्घटना का शिकार हुआ वाहन, सात की मौत

नैनीताल। जिले में एक टैक्सी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर सामने आ रही है, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। दरअसल ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग सुबह लगभग 8 बजे के आसपास एक टैक्सी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरने की आशंका है। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में अभी तक तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों की मौत हो गई हैं। घटना के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *