Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगे लाखो रुपये, आरोपी गिरफ्तार

प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगे लाखो रुपये, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा।  अयोध्या में रोहतक के महामंडलेश्वर को प्लाॅट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसे सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने 11 लाख रुपए भी बरामद कराए। बुधवार को अदालत ने आरोपी को रिमांड पूरा होने पर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

प्रभारी थाना साइबर क्राइम निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौकर्ण तीर्थ आश्रम के महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महामंडलेश्वर को आश्रम बनाने के लिए अयोध्या में एक प्लाॅट की जरूरत थी। महामंडलेश्वर के जानकार महंत स्वामी विवेकानंदपुरी ने कहा कि अयोध्या में उसकी जानकारी है। उसे वहां प्लॉट दिलवा देगा।

स्वामी विवेकानंदपुरी ने सिद्धनाथ नामक संत से मोबाइल फोन पर बात कराई। सिद्धनाथ ने कहा कि उसकी जानकारी में अयोध्या में एक प्लाॅट है। यह राम मंदिर के नजदीक पड़ता है। जगह का ब्याना कराने के लिए 30 लाख रुपये लगेंगे। सिद्धनाथ ने कहा कि रुपये उसकी शिष्या कंचन कुमारी के खाते में जमा करा दें।

महामंडलेश्वर ने 30 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद जमीन का विवरण मांगा तो एक-दो दिन में विवरण देने का जवाब मिला। इसके बाद वह टालमटोल करने लगा व मोबाइल फोन बंद कर लिया।

एएसआई दिनेश ने केस की जांच करते हुए 15 अप्रैल को आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के करण छपरा निवासी सिद्धनांथ उर्फ कृष्ण को गिरफ्तार किया। इसे 16 अप्रैल को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी से 11 लाख रुपये बरामद हुए। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापा डाल रही है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top