Breaking News
तेजधार हथियार से वारकर की युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट
भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम
आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप
आपसी विवाद में  महिला  के पेट में मारी लात, उपचार के दौरान हुई मौत, चार खिलाफ मामला दर्ज
आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 
अब शराब के शौकीनों पर भी पड़ेगा महंगाई का असर, शराब पीने के लिए अब अधिक कीमत चुकानी होगी
अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री
जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली आज डांगरा रोड स्थित अपने कार्यालय में करेंगे प्रेस वार्ता 

कांग्रेस ने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार में आगे बढ़ाया है, जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार को मिटाया है- मुख्यमंत्री नायब सैनी

झज्जर। हरियाणाा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता से वोट लेती रही। अब जनता इनको जान चुकी है। वह बेरी के खेल स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति गली में आवाज लगा रहा था कि 100 रुपये में जीवन भर बैठकर खाइये। यही कांग्रेस का घोषणा पत्र है।

जब लोगों ने बाहर जाकर देखा तो पाया कि चटाई बेचने वाला था। चटाई पर बैठकर जीवन भर खाने की बात कर रहा है। यही हालत कांग्रेस की है। यही घोषणाएं कांग्रेस की है। उनके पास देने के लिए कुछ नहीं है। लोग उनको और उनके कार्यों को समझ चुके हैं। इनके समय में जमकर भ्रष्टाचार होता था। लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।

पिछली बार दीपेंद्र हुड्डा रोहतक लोकसभा क्षेत्र से 7 हजार वोटों से हारा था। इस बार पांच लाख से ज्यादा वोटों से हारेगा। एक तरफा वोटिंग होगी। कांग्रेस सरकार के राज में नौकरियां बिकी थी और जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। सैनी ने दावा करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प हर घर को पीएम सूर्य योजना से जोड़कर बिजली बिल जीरो करना है। रैली में बोलते हुए नायब सैनी ने सरपंचों को भी भरोसा दिया कि गांव के विकास पर ध्यान दें, पैसों की कोई कमी नहीं है, रही बात कार्यों को सरल करने की वो जिम्मेदारी मेरी है। यहां सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार में आगे बढ़ाया है, जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार को मिटाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सड़क, रेल तथा हवाई यातायात को सुगम करके समस्याओं और परेशानियों को कम किया है। सैनी ने कहा कि झज्जर जिले में एम्स देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है और पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री रेवाड़ी में आए थे तो उन्होंने रेवाड़ी में भी एम्स देकर लाखों लोगों को सुगम और घर के नजदीक ही विश्व स्तरीय हैल्थ सेवा दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी सिस्टम दिया है और आज अधिकतर सुविधा घर बैठे मिल रही हैं। सरपंचों का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरपंच गांव और वार्ड के विकास के लिए किसी प्रकार की चिंता ना करें। आचार संहिता हटने के बाद गांवों में विकास के काम तेजी से करवाए जाएंगे और कार्यों का सरलीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top