Breaking News
यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 
फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग
पीएम मोदी आज अंबाला में करेंगे रैली, भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह
अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह
अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद
भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 
आग की लपटों से झुलसी हरियाली, हजारों पेड़-पौधे जले, वन संपत्ति को हुआ नुकसान

कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं – पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

क या दो नहीं, बल्कि सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम – पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। चुनाव न लड़ना पड़े, इसके लिए एक-दूसरे की टांग खींची जा रही है। इसलिए अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं हो सकें हैं। भाजपा 13 अप्रैल तक 40 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेगी। वे रविवार को पार्टी के पुराने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोले जा चुके हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हो चुकी हैं। 13 अप्रैल तक 40 विधानसभाओं में जनसभाएं होंगी, इसके लिए तिथि तय कर दी गई हैं। 10 दिन पार्टी गेहूं के सीजन के चलते जनसभाएं नहीं करेगी। 25 अप्रैल से 6 मई तक बाकी विधानसभाओं में जनसभा होंगी। नामांकन भरने के बाद केंद्रीय नेताओं की प्रदेश में जनसभाएं होंगी।

एक सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में एक-दूसरे पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी डाली जा रही है। यहीं कारण है कि अब तक कांग्रेस उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर सकी है। अगर कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाते तो भाजपा के लिए भी चुनावी रणनीति बनाना आसान हो जाता। कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए भाजपा में आने की तैयारी में हैं। वहीं, भ्रष्टाचार के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर यह मानना नहीं है कि दूसरे दल का नेता भाजपा में आकर शत-प्रतिशत सही हो जाता है, लेकिन नेतृत्व का फर्क पड़ता है। कांग्रेस के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक या दो नहीं, बल्कि सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम है। लोकसभा में जीत का सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। भाजपा 370 तो एनडीए 400 पार जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top