Breaking News
रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस
शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
आयरन स्टोर में लगी आग, साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू 
प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 
जोमैटो डिलीवरी ब्वाय की गला रेतकर की गई हत्या
मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक
किसान आंदोलन के कारण रद्द हुई ट्रेनों के साथ ही अब रेलवे स्टेशन पर उद्धोषणा न होने से परेशानी में यात्री
11 केवी लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत, दो अन्य बुरी तरह जख्मी  
तीन दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव तालाब से निर्वस्त्र अवस्था में मिला 

पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

हरियाणा।  पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जींद जिले की राजनीति पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे हैं।

तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। अब वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आ गए हैं।

बीरेंद्र सिंह जब कांग्रेस में थे तो वह अपने साथियों को कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए काफी दबाव बनाते थे। उन्होंने अपने समय में कांग्रेस का टिकट भी कई लोगों को दिलवाया था। उस समय कांग्रेस में उनकी काफी मजबूत स्थिति थी। अब एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ पूरे हरियाणा की राजनीति पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top