Breaking News
बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद
भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 
आग की लपटों से झुलसी हरियाली, हजारों पेड़-पौधे जले, वन संपत्ति को हुआ नुकसान
डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त
बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज
रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी
दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे
यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

जननायक जनता पार्टी ने रविंद्र सांगवान को दिया रोहतक से लोकसभा का टिकट 

रोहतक।  गांव खरकड़ा के रविंद्र सांगवान को जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने रोहतक से लोकसभा का टिकट दिया है। सांगवान जजपा की युवा इकाई के 2018 से प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके पिता रामभज सांगवान ट्रक ड्राइवर थे, वर्ष 1995 में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

छह साल पहले 2018 में इनेलो का बंटवारा हुआ और अजय चौटाला के नेतृत्व में जजपा का गठन किया गया। उस समय रवींद्र सांगवान इनेलो युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे, जो बाद में जजपा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने और अब तक उसी पद हैं। 1989 में ताऊ देवीलाल रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतकर देश के उप प्रधानमंत्री बने।

1999 में इनेलो के प्रत्याशी कैप्टन इंद्र सिंह रोहतक से सांसद बने। उस समय जजपा इनेलो का ही हिस्सा थी। 2004 में तीसरे, 2009 में दूसरे, 2014 में इनेलो तीसरे स्थान पर रही जबकि 2019 में जजपा व इनेलो ने अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा। इसमें जजपा चौथे व इनेलो पांचवें स्थान पर रही।

रवींद्र सांगवान महम चौबीसी के गांव खरकड़ा के रहने वाले हैं। साथ ही युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हैं। सांगवान के टिकट मिलने से महम हलके में असर हो सकता है क्योंकि महम इनेलो के बंटवारे से पहले पार्टी का गढ़ रहा है। ताऊ देवीलाल महम से विधायक रह चुके हैं। सांगवान ने मंगलवार को खरकड़ा गांव में पंचायत बुलाई है।

रवींद्र सांगवान 2006 में इनेलो से जुड़े। 2009 में युवा हलका अध्यक्ष बने। 2012 में युवा इकाई का प्रदेश महासचिव बनाया गया। 2015 में युवा हलका जिला अध्यक्ष बने। 2018 में युवा इकाई के प्रदेश बने। अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। पहला चुनाव लोकसभा का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top