Breaking News
पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से बातचीत कर जाना उनका हाल चाल, महिलाएं भी रही मौजूद
पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन
बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को हुई प्रस्थान 
इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने संभाला मोर्चा, अपने पैतृक गांव में जनसभा को किया संबोधित 
जल संकट- जीवन एवं कृषि खतरे में
युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली में लोगों को किया संबोधित, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 
भिवानी में एक युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरियाणा। सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बच्चे घर से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थी। वहां दोनों लड़के बच्ची को एक ड्रेन की तरफ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि रविवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली।

काफी देर बाद बेटी घर पहुंची और उसने बताया कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था। महिला का आरोप है कि बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top