Breaking News
आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप
आपसी विवाद में  महिला  के पेट में मारी लात, उपचार के दौरान हुई मौत, चार खिलाफ मामला दर्ज
आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 
अब शराब के शौकीनों पर भी पड़ेगा महंगाई का असर, शराब पीने के लिए अब अधिक कीमत चुकानी होगी
अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री
जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली आज डांगरा रोड स्थित अपने कार्यालय में करेंगे प्रेस वार्ता 
यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 
फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग
पीएम मोदी आज अंबाला में करेंगे रैली, भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

छह साल की बच्ची के साथ किया दुराचार, फिर गला घोंटकर की हत्या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट टू में गंदे नाले के पास झाड़ियों में छह साल की बच्ची के साथ दुराचार कर उसकी गला घोंटकर हत्या करने के दोषी को अदालत ने कठोर आजीवन कारवास की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह ने दोषी को सजा सुनाते हुए कहा ये मानव के भेष में राक्षस है, जब तक जियेगा, जेल में रहेगा। इसने बच्ची को बिस्कूट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। कोर्ट ने इस मामले में महज 20 माह में सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश के शाहजानपुर जिले का एक परिवार पानीपत में किराये पर रहता है। यहीं पर घर का मुखिया एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी छह साल की बच्ची 15 अगस्त 2022 को एक फैक्टरी के पास पार्क में खेल रही थी। उसके साथ उसका छोटा भाई भी था। यहीं एक ढाबे पर काम करने वाला ईश्वर निवासी कृष्णा गार्डन बच्ची को बिस्कूट दिलाने के बाद अगवा कर अपने साथ ले गया था। उसने सेक्टर 25 पार्ट टू में नाले के पास झाड़ियों में ले जाकर इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या कर शव को उसने झाड़ियों में छुपा दिया था।

पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस व परिजनों ने बच्ची के शव को नाले के पास से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया था। तत्कालीन एसपी शशांक कुमार सावन ने भी वारदात स्थल का जायजा लेकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें ईश्वर बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया था। पुलिस ने अगले ही दिन उसे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उससे गमछा बरामद किया था। जिससे उसने बच्ची का गला घोंटा था। अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सुखप्रीत सिंह ने दोषी ईश्वर को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 1.25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। ये केस फास्ट ट्रेक कोर्ट में चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top