Breaking News
रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी
दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे
यदि संविधान बचेगा तो प्रजातंत्र बचेगा और प्रजातंत्र बचेगा तो जनता के अधिकार बचेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट
पीओके में बढ़ता जा रहा है जनता का गुस्सा
140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी भाजपा – अखिलेश यादव
प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी से परेशान लोग, तापमान 41.0 डिग्री के पार
स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवकों ने होटल संचालक को पीटा और धमकी देकर हुए फरार, मामला दर्ज 
आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

जजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

हरियाणा।  जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने  कांग्रेस का दामन थाम लिया। 30 साल के बाद उनकी दोबारा से कांग्रेस में एंट्री हुई है। उनके साथ ही शाहाबाद से जजपा के विधायक रामकरण काला के दोनों बेटों जिला पार्षद कंवरपाल और पूर्व पार्षद सुकरम पाल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इससे विधानसभा चुनावों में रामकरण काला के कांग्रेस में आने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, हांसी से तीन बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा और पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इन सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल भी खासतौर पर मौजूद रहीं। उदयभान ने कहा कि निशान सिंह जैसे बड़े नेताओं के आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले डेढ़ साल के भीतर 40 पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

निशान सिंह ने जजपा छोड़ने की वजह पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को बताया है। उन्होंने कहा कि बबली के विधायक एवं मंत्री रहते हुए जजपा के कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई। इसके बाद उन्हें इस तरह का कड़ा फैसला लेना पड़ा। निशान सिंह के कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस नेता परमवीर सिंह की विधानसभा की टिकट के लिए चुनौती बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top