Breaking News
भाजपा में शामिल हुई अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने सोनीपत लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल
प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मामा फरार 
हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर
यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 
टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 
कांग्रेस ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर को बनाया प्रत्याशी
आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

13 और 14 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट  

हरियाणा।  पंजाब और हरियाणा में इस बार बैसाखी पर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 13 से 15 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव दिखेगा।

हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले हरियाणा के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 13 और 14 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40-50 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके प्रभाव से तीन से चार दिन अधिकतम तापमान में कमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला को छोड़ अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे गर्म जिला सिरसा दर्ज किया गया। वहीं, मेवात और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और मेवात में 20.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top