Breaking News
भाजपा में शामिल हुई अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने सोनीपत लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल
प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मामा फरार 
हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर
यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 
टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 
कांग्रेस ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर को बनाया प्रत्याशी
आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

एक सप्ताह में मिला तीसरा शव, लोगों में डर का माहौल

हरियाणा। बाला छावनी की दूधला मंडी को जाने वाले मुख्य रास्ते के किनारे खेतों के बीच से नाले में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति का शव मिला। बताया जाता है कि शव करीब एक माह पुराना है। शव के ऊपर का हिस्सा धड़ कंकाल में तब्दील हो चुका है जबकि नीचे टांगों का हिस्सा है, उसमें जींस डली हुई है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि क्षेत्र के कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच रखा है।

मौके से गुजर रहे लोगों ने बदबू आने के बाद इलाका पुलिस को सूचित किया। पड़ाव पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। जबकि शव का छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। बता दें की दूधला मंडी में 9 अप्रैल को भी कार की डिक्की में 13 वर्षीय गौरव का शव मिला था। इसी प्रकार पड़ाव थाने में बुधवार शाम को अंबाला के एक प्रसिद्ध कारोबारी का शव मिला था। एक सप्ताह में यह पड़ाव थाना क्षेत्र से तीसरा शव मिला है। इसने पुलिस की परेशानी भी बढ़ा दी है और लोगों में भी डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top