Breaking News
रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस
शिक्षिका ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
आयरन स्टोर में लगी आग, साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू 
प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 
जोमैटो डिलीवरी ब्वाय की गला रेतकर की गई हत्या
मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक
किसान आंदोलन के कारण रद्द हुई ट्रेनों के साथ ही अब रेलवे स्टेशन पर उद्धोषणा न होने से परेशानी में यात्री
11 केवी लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत, दो अन्य बुरी तरह जख्मी  
तीन दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव तालाब से निर्वस्त्र अवस्था में मिला 

ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ देखे जाने से केडीबी प्रशासन आया हरकत में, चार दिन तक की तलाश, नही मिला कोई सुराग

हरियाणा।  कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ देखे जाने से खलबली मची हुई है। ब्रह्मसरोवर के जल में मगरमच्छ दिखने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जल के ऊपर मगरमच्छ मुंह खोले तैरता दिखाई दिया है। हालांकि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड केडीबी प्रशासन ने ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ देखे जाने की घटना से इनकार किया है, मगर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केडीबी प्रशासन की ओर लगातार घोषणा की जा रही है। इसमें ब्रह्मसरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रेलिंग से आगे नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है।

बता दें प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर में स्नान के लिए पहुंचते हैं। वहीं गर्मी के कारण कई लोग भी नहाने के लिए आते हैं। इस स्थिति में अगर जल में मगरमच्छ हुआ तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल, गत सप्ताह ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर में जल के बीच में मगरमच्छ दिखाई देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बेहद डरे हुए थे। इसके बाद से लोगों ने ब्रह्मसरोवर पर घूमना बंद कर दिया था।

वहीं वीडियो के बाद केडीबी प्रशासन भी हरकत में आ गया। केडीबी की ओर से लगातार ब्रह्मसरोवर के जल में रेलिंग में आगे नहीं जाने की बार-बार घोषणा की जाने लगी साथ ही केडीबी प्रशासन ने मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी, मगर उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। बाद में केडीबी प्रशासन वन्य एवं जीव जंतु विभाग से संपर्क किया। विभाग की टीम ने चार दिन तक ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ की तलाश की, मगर टीम के हाथ कुछ नहीं लग पाया। चार दिन की छानबीन के बाद टीम ने अभियान बंद कर दिया। उधर, केडीबी प्रशासन भी ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ नहीं होने की बात स्वीकार कर रहा है।

ब्रह्मसरोवर के जल में नहीं कोई मगरमच्छ
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम को बुलाया गया था। इस टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए चार दिन तक ब्रह्मसरोवर में अभियान चलाया, मगर टीम को कोई मगरमच्छ नहीं मिला, साथ ही विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया, जिसके बाद अधिकारियों ने तर्क दिया कि ब्रह्मसरोवर के जल में मगरमच्छ का कहीं से पहुंचना मुश्किल है। अगर ब्रह्मसरोवर में मगरमच्छ होता तो वह किनारे पर जरूर आता, मगर चार दिन के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ वहीं ब्रह्मसरोवर में पाइप के जरिए पंप की मदद से जल छोड़ा जाता है। यह भी संभव नहीं है कि पाइप के जरिए मगरमच्छ यहां पहुंचा हो फिर भी उनकी टीम नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top