Breaking News
देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर
आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 
व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम
हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस का नही मिला टिकट, पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने दी प्रतिक्रिया
क्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूजऩ में हैं, तो यहां जानें गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री
भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल, कहा 10 की 10 सीटें हम जीतेंगे
विकास के दावों के बीच भूख की त्रासदी झेलने के लिए लोग मजबूर

पत्थर से वारकर की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित देवीलाल पार्क में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला है। उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

वीरवार सुबह देवीलाल पार्क में घूमने गए आसपास के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। वह सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहने था। उसके सिर व चेहरे पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या की गई थी। खून से सने पत्थर भी पास ही पड़े थे। मामले की सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम शव की पहचान का प्रयास करने में जुट गई।

काफी मशक्कत के बाद जानकारी मिल सकी कि युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला इमरान है। वह बहालगढ़ क्षेत्र में किराए पर रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस टीम उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बारे में पता लगने पर उन्हें अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top